Advertisements
Spread the love

जल्द ही बहुरेंगे डूब क्षेत्र के लोगों के जीवन, सारजमडीह गांव सहित हेरमा और कुजू

पंचायत के लोगों का होगा सर्वांगीण विकास……

सरायकेला। राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हेरमा और कुजू पंचायत क्षेत्र के डूब क्षेत्र के लोगों के दर्द की आवाज कुजू पंचायत क्षेत्र के ही सारजमडीह गांव के लोगों की आवाज बनकर सामने आई थी। जिस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि डूब क्षेत्र होने के कारण आधारभूत संरचनाओं एवं अन्य विकास योजनाओं को यहां संचालित करने में नीतिगत दिक्कत हो रही है।

Advertisements

लेकिन अभी क्षेत्र के लोगों की समस्या को दूर करने के लिए जल्द पहल की जाएगी। उन्होंने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा निर्देश दिया गया है कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आई समस्याओं को जनहित के दृष्टिकोण से प्राथमिकता देते हुए समाधान किया जाए। ऐसे में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में डूब क्षेत्र से आए पीएम आवास, अंबेडकर आवास या अन्य योजनाओं के लिए आवेदन आए हैं। उसे जल्द ही संकलन किया जाएगा। फिर जिला प्रशासन इन चित्रों के लोगों की आवश्यकताओं से जुड़ी योजनाओं को लेकर सरकार के पास अनुशंसा करेगी। तब सरकार के नीतिगत निर्णय के आधार पर यहां लोगों की समस्या दूर करने और विभिन्न योजनाओं को लागू करने की पहल होगी। उपायुक्त के इस आश्वासन के बाद अब डूब क्षेत्र के लोगों को आशा की नई किरण दिखाई पड़ी है। और उनमें उम्मीद जगी है कि अन्य चित्रों की भांति डूब क्षेत्र के लोगों को भी विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?