Spread the love

आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला का हुआ वनभोज मिलन……

सरायकेला। नव वर्ष के आगमन के साथ ही सरायकेला सहित आसपास के पिकनिक स्पॉट गुलजार होने लगे हैं। नववर्ष के पहली छुट्टी का दिन रविवार को सरायकेला के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मिरगीचिंगड़ा, संजय नदी तट और खरकाई नदी तट के विभिन्न पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे।

इस अवसर पर आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला द्वारा नावाडीह खरकाई घाट पर वन भोज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके पश्चात नृत्य संगीत एवं खेलकूद के साथ सामूहिक भोजन का आनंद लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप मुखिया राजाराम महतो, रूद्र प्रताप महतो, नरेंद्र महतो, नंदू महतो, अर्जुन महतो, कैलाश महतो, अशोक महतो, दिनेश महतो, श्याम सुंदर महतो, तरुण महतो, दुर्गा महतो, सुधीर महतो, सुदेश महतो, अमूल्य महतो, गुरुपद महतो, रतन महतो, प्यारेलाल, प्रदीप महतो, सुखदेव महतो, मनोहर महतो, सहदेव महतो, पोलटू महतो, रामलाल महतो, शक्ति महतो एवं नटवर महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed