Advertisements
Spread the love

नशा मुक्ति अभियान के तहत महिला समिति द्वारा निकाली गयी रैली…..

सरायकेला: महिला समिति संगठन के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान के तहत सोमवार को पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर से रैली निकाली गयी। रैली पुराने बस स्टैंड से होते हुए कालूराम चौक समेत पूरे बाजार का भ्रमण कर सरायकेला थाना पहुंची। जहां महिलाओं ने थाना प्रभारी मनोहर कुमार से मिलकर अवैध शराब व नशा क्षेत्र में पूर्ण रुप से बंद कराने की मांग की।

Advertisements

रैली में शामिल सैकड़ो महिलाएं नशा के खिलाफ नारे लगा रहे थे। महिलाएं नशा मुक्त समाज बनाने के लिए छोड़ो नशा और शराब न करो जीवन बर्बाद,ये नशा तूझे करेगा बर्बाद और सबका सपना होगा साकार जब शराब मुक्त होगा शहर तथा दो पल का नशा सारी उम्र सजा एवं जन जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश जैसे नारे लगा रहे थे। महिलाओं ने बताया नशा मुक्त समाज बनाने में महिलाओं का पुलिस सहयोग करे क्योंकि नशा से महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। आए दिन हो रही छेड़छाड़,दुष्कर्म,घर में लड़ाई झगड़ा का मुख्य कारण नशा ही है।

थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने महिलाओं को नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की बात कही। मौके पर पिंकी मोदक,मोनिका घोष,रुपा पति,भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी,रीता दुबे,सुदीप पट्टनायक,रवि सतपथी समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?