Advertisements
Spread the love

बुधवार को जिले में मिले कुल 23 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस हुए 53…..

सरायकेला । जिले में बुधवार को कोरोना के कुल 23 नए संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि बुधवार को कुल 1277 सैंपल की कोरोना जांच की गई है। इसमें से कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में सरायकेला प्रखंड एवं नगर क्षेत्र से कुल 7, गम्हरिया क्षेत्र से 8 ,राजनगर प्रखंड क्षेत्र से 5 तथा इचागढ़ ,नीमडीह एवं खरसावां प्रखंड से एक-एक कोरोना के नए केस मिले हैं।