Spread the love

शुक्रवार को जिले में मिले 50 नए कोरोना संक्रमित,

एक्टिव केस हुए 162.

सरायकेला। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच शुक्रवार को ट्रूनेट एवं आरटी पीसीआर से 1423 सैंपल जांच के क्रम में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज जिले में मिले हैं। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि इस प्रकार जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 162 हो गई है।

Advertisements
Advertisements

शुक्रवार को पाए गए कोरोना संक्रमितों में से सदर अस्पताल सरायकेला जांच केंद्र से 30, राजनगर से दो, कुचाई से दो, चांडिल से एक और गम्हरिया से 15 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया है कि सभी के बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में एडमिट कर चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी कोविड-19 गाइडलाइन का निश्चित रूप से अनुपालन करें। और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले, किसी अति आवश्यक कार्य के लिए निकलने के क्रम में शारीरिक दूरी और फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। सुनिश्चित करें कि अपने साथ-साथ आपके घर के सभी सदस्य गण कोविड-19 का टीका ले लिए हैं।

You missed