Advertisements
Spread the love

कांग्रेस का हाथ अराजकतावादियों के साथ : विजय महतो…..

सरायकेला। पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को खतरे में डालने के विरोध में कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के खिलाफ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए भाजपाइयों ने मौन व्रत रखकर कांग्रेस पार्टी की सद्बुद्धि के लिए सत्याग्रह किया।

Advertisements

भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में खरसावां के आमदा खादी पार्क में किए गए सत्याग्रह के दौरान भाजपा नेता लालसिंह सोय, ईश्वर महतो, प्रशांत महतो, विवेका प्रधान, विजय महतो, होपना सोरेन, मंगल मुंडा, लखीराम मुंडा, पंकज पति एवं राजू रजक सहित अन्य कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। सत्याग्रह समाप्ति के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला नहीं है। बल्कि कांग्रेस के मालिकों के इशारों पर प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रची गई थी। प्रधानमंत्री पंजाब को सौगात देने गए थे। और कांग्रेस की सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को सभा स्थल पर जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ अब अराजकतावादियों के साथ हो चला है। इसलिए इस पार्टी का विनाश निश्चित है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?