Advertisements

शनिवार को जिले में पाए गए 50 नए कोरोना संक्रमित,
एक्टिव केस हुए 212.
सरायकेला। ट्रूनेट एवं आरटी पीसीआर के माध्यम से शनिवार को हुई 1238 सैंपल की जांच में जिले में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि शनिवार को पाए गए कोरोना संक्रमित मरीजों में सदर अस्पताल सराय किला जांच केंद्र में 14, खरसावां से एक, राजनगर से एक, कुचाई से दो, चांडिल से 5 एवं गम्हरिया से 27 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया है कि बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट कर सभी संक्रमित मरीजों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केसों की संख्या 212 होने की जानकारी देते हुए उन्होंने जिले वासियों से कोरोना गाइडलाइन का ईमानदारी से पालन करने की अपील की है।
Advertisements

Related posts:

