Advertisements
Spread the love

शुक्रवार को जिले में मिले 10 नए कोरोना संक्रमित; एक्टिव केस हुए 469.

सरायकेला। ट्रूनेट और आरटी पीसीआर के माध्यम से 990 सैंपल के जांच के क्रम में शुक्रवार को जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 469 हो गई है।

Advertisements

 

उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरमा राजकमल ने बताया है कि शुक्रवार को पाए गए 10 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में सदर अस्पताल सरायकेला जांच केंद्र से 5, नीमडीह प्रखंड से एक गम्हरिया प्रखंड से 4 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया है कि पाए गए सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार स्थानीय अस्पताल तथा होम आइसोलेशन में रखा गया है।

 

जिनकी चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मौके पर उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करें। और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। किसी अति आवश्यक कार्य के लिए निकलने के क्रम में शारीरिक दूरी एवं फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। और यह भी सुनिश्चित करें कि अपने साथ-साथ आपके घर के सभी सदस्य कोविड-19 टीका ले लिए हैं।

You missed