Advertisements
Spread the love

ठाकुरानी दरह में लोगों ने आस्था पूर्वक लगाई मकर संक्रांति की डुबकी…..

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप और गोविंदपुर गांव के बीच संजय नदी के तट पर अवस्थित माता ठाकुरानी देवी शक्तिपीठ से सटा हुआ जलाशय “ठाकुरानी दरह” में कनकनाती ठंड के बीच महालिमोरूप क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था पूर्वक मकर संक्रांति की डुबकी लगाकर माता ठाकुरानी दरबार में माथा टेके।

Advertisements

और अपने परिवार के सुख समृद्धि, वैभव के लिए पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं को कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए पूजा अर्चना करते देखा गया। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि शक्ति पीठ की आराधना करने वालों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। माता का शक्ति पीठ संजय नदी के तट पर बड़े बड़े चट्टानों के बीच अवस्थित है। यहां से होकर बहने वाली संजय नदी की जलधारा कभी भी नहीं सूखती है। ग्रीष्म ऋतू में बड़ी बड़ी नदियों का जल धारा थम जाती है। वहीं छोटी सी संजय नदी में इस स्थल पर जल का प्रवाह रहता है।

यही नहीं बल्कि यहां निर्मल जल का एक जलाशय भी है, जिसका जल ग्रीष्म काल में भी नहीं सूखता है। स्थानीय लोग इस जलाशय को “ठाकुरानी दरह” के नाम से जानते है। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक गुरुवार को पुजारी (नाया) सुकरा सरदार के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। यहां श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मां ठाकुरानी सेवा संघ द्वारा श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क चना, गुड,खीर, खिचड़ी और चाय मुहैया कराया गया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर