Spread the love

श्री सीमेंट कंपनी ने सीएसआर मद से जिले को उपलब्ध कराएं

ढाई सौ कोरोना कीट……

सरायकेला। कोरोना के तीसरे लहर के बढ़ते प्रभाव के बीच सरायकेला खरसावां जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य प्रशासन कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना कीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में क्रियाशील हो गया है।

Advertisements
Advertisements

सरकारी स्तर से कोरोना कीट तैयार करने के साथ अब सीएसआर मद से भी विभिन्न कंपनियों से कोरोना कीट लिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को श्री सीमेंट कंपनी द्वारा ढाई सौ कोरोना कीट सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार को सौंपा गया। इस कोरोना कीट में कोरोना संक्रमित होने पर दी जाने वाली दवाइयां शामिल है। इसमें कुल 12 प्रकार की दवाइयां है। जो कोरोना संक्रमित होने पर मरीजों को दी जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा कि जो भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। उन्हें कोरोना कीट दिया जा रहा है। ताकि वह होम आइसोलेशन में रहकर सभी आवश्यक दवाओं को ले सके। सीएसआर मद से विभिन्न कंपनियों द्वारा कोरोना कीट दी जा रही है।

You missed