Spread the love

सरायकेला -खरसावां (संजय मिश्रा) झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए दसवीं के नतीजे को लेकर छात्र और अभिभावकों में भी काफी हर्ष और उत्साह देखा गया। कोरोना संकट को लेकर प्रमोट किए गए छात्र-छात्राओं में नतीजे को लेकर भारी संशय बना हुआ था। परंतु नतीजे के आने के साथ सभी ने इस पर हर्ष जताया है। जिसमें सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय

Advertisements

की छात्रा चंदना महतो ने 97.20% अंक लाकर कोल्हान प्रमंडल टॉपर होने की सफलता हासिल की है।

इस पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्राचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने बताया है कि विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।

जिसमें परीक्षा में शामिल हुए कुल 145 विद्यार्थियों में से 140 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में और 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की है।
कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय का नतीजा शत प्रतिशत रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण कुमार ने बताया है कि परीक्षा में शामिल हुए कुल 253 छात्राओं में सभी ने सफलता हासिल की है। जिसमें 81% अंक हासिल कर पूजा महतो स्कूल टॉपर रही है।
सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय का नतीजा 92.5% रहा है। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव राम ने बताया कि विद्यालय का छात्र कान्हु किशोर सरदार ने 88.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहा है।
पारा शिक्षक के पुत्र ने 94.8% अंक हासिल कर बढ़ाया माता-पिता का मान:- पारा शिक्षक कांग्रेस महतो के छोटे बेटे उत्तम महतो ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 94.8% अंक हासिल कर माता पिता का मान बढ़ाया है। उत्तम ने शारदा हाई स्कूल बाईडीह चक्रधरपुर से इंग्लिश मीडियम में परीक्षा उद्दीन करते हुए सभी विषयों में ए प्लस स्थान हासिल किया है। उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सहित अपनी माता गीता देवी और गुरुजनों को दिया है।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के

टॉप टेन नतीजे:-

  1. चंदना महतो- 97.2%
  2. नीतू महतो- 93.8%
  3. दीपशिखा उरांव- 93.2%
  4. जानूश्री महतो- 90.6%
  5. रिनू मुर्मू- 89.4%
  6. नेहा महतो- 89%
  7. कालीचरण पूर्ति- 88.8%
  8. रितिक महतो- 88.2%
  9. मनीषा हेंब्रम- 88%
  10. शोमी मंडल- 87.6%
Advertisements

You missed