Spread the love

श्री श्री भैरव बाबा मेला समिति द्वारा भैरव मंदिर में पूजा अर्चना

कर की गयी मंगलकामना……

सरायकेला: आखान यात्रा के शुभ अवसर पर शनिवार को श्री श्री भैरव बाबा मेला समिति बेगनाडीह द्वारा स्थानीय भैरव बाबा मंदिर में कोविड गाइडलाइन के बीच पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर भक्त श्रद्वालुओं ने कोविड गाइडलाइन के बीच पूजा अर्चना कर क्षेत्र व परिवार के सुख,शांति व समृद्वि की मंगल कामना की।

Advertisements
Advertisements

श्री श्री भैरव बाबा मेला समिति के अध्यक्ष राज किशोर नायक ने कहा कि यह मंदिर आदिकाल की प्राचीन मंदिर जहां प्रतिवर्ष 15 जनवरी को आखान यात्रा के अवसर पर भैरव बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है। यहां प्रतिवर्ष भव्य रुप से पूजा अर्चना व मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है लेकिन इस वर्ष कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए केवल पूजा अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया गया। पूजा कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूजारी अशोक नायक,सहयोगी लालो नायक,धर्म जागरण समिति के सचिव देवाशीष नायक,उपाध्यक्ष सुनील हो,सचिव गणेश नायक,विश्वनाथ नायक व बलराम नायक समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed