Advertisements
Spread the love

शनिवार को जिले में मिले 57 नए कोरोना संक्रमित,

एक्टिव केस हुए 513.

सरायकेला। ट्रूनेट और आरटी पीसीआर के माध्यम से 1256 सैंपल की जांच के क्रम में जिले में शनिवार को 57 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि पूर्व के 35 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में अब एक्टिव मामलों की कुल संख्या 513 हो गई है।

Advertisements

उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि शनिवार को पाए गए 57 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में से सदर अस्पताल सरायकेला जांच केंद्र से एक, सरायकेला प्रखंड से 26, कुचाई प्रखंड से एक, राजनगर प्रखंड से एक एवं गम्हरिया प्रखंड से 27 मरीज मिले हैं। जिनके बेहतर इलाज के लिए आवश्यकतानुसार स्थानीय अस्पताल और होम आइसोलेशन में रखा गया है। और चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त ने मौके पर जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करें।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। अति आवश्यक कार्य से निकलने के क्रम में शारीरिक दूरी और फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। तथा सुनिश्चित करें कि अपने साथ-साथ आपके घर के सभी सदस्य कोविड-19 टीका ले लिए हैं।