Spread the love

गौड़ सेवा संघ के संकल्प दिवस में समाज के सर्वांगीण विकास

का लिया गया संकल्प……

सरायकेला : सरायकेला के भेलाइडीह में रविवार को गौड़ सेवा संघ का 31 वां संकल्प दिवस मनाया गया। कोविड गाइडलाइन के बीच आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी व सदस्यो ने सामाजिक एकता बढ़ाते हुए समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज का झंडोत्तोलन कर किया गया। इसके पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस,गौड़ सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्व देवीलाल प्रधान व पूर्व जिला अध्यक्ष स्व चैतन्य महाकुड़ के तस्वीर पर मार्ल्यापण व श्रद्वासुमन अर्पित किया गया।

सामाजिक परिचर्चा करते हुए समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा अपने भाषा संस्कृति के संरक्षण व विकास पर ही समाज का विकास संभव है। उन्होने समाज के लोगो से अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के साथ ओडिया भाषा के पठन पाठन कराने की बात कही। उन्होंने समाजिक एकता पर बल देते हुए कहा हमें अपने राज्य में सामाजिक एकता कायम करनी होगी। बारीक ने समाज के विकास व नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे बढ़ने की बात कही। समाज के महासचिव पितोवास प्रधान ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकता व उच्च शिक्षा पर बल दिया। उन्होने कहा समाज के सभी लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दे।

कार्यक्रम को समाज के उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान,चीनीवास प्रधान,कृष्णा कुमार प्रधान,नागेश्वर प्रधान,बलराम प्रधान,अशोक गौड़ व नेबु प्रधान समेत अन्य ने संबोधित करते हुए समाज के कुरीतियो को दूर करने की अपील करते हुए समाज के विकास में सहभागी बनने की बात कही। संकल्प दिवस पर समाज के वरीय बुद्विजीवियो को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केशव प्रधान ने किया। मौके पर गौरीशंकर प्रधान,भास्कर महाकुड़,मायाधर बारीक,अभिमन्यु गोप,काशीनाथ प्रधान,मनोज गौड़,विष्णु प्रधान,दीपक प्रधान,उपेंद्र प्रधान,दुर्योधन प्रधान,हेमसागर प्रधान व जगन्नाथ प्रधान समेत समाज के सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed