Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला स्थित राज पैलेस में शनिवार को क्षत्रिय समाज सरायकेला की एक बैठक समाज के संरक्षक राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई।

Advertisements
Advertisements

इस बैठक में सरायकेला, रंकाकोचा, दुगनी, बांकसाहि सहित आस पास के क्षत्रिय समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बतौर आमंत्रित परिवारिक सदस्यगण खरसावां, ईचा, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर एवं आनंदपुर इकाई के क्षत्रिय परिवार के बुजुर्ग एवं युवा उपस्थित रहे।

देवी माता पाउड़ी की पूजा आराधना पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। संरक्षक राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने मौके पर उपस्थित क्षत्रिय समाज के सदस्यों को संबोधित करते कहा कि यहां पर हमलोग का सामाजिक संगठन बहुत ही अच्छा चल रहा है। इसे और अधिक ऊर्जावान एवं सक्रिय बनाने के लिए सर्वसम्मति से नवगठित कमेटी भी अपना दायित्व निर्वहन करे। इस बार कमेटी में युवाओं को भी अवसर दिया जाएगा। वे अपने वरीय जनों के मार्गदर्शन में सामाजिक एकता एवं सांगठनिक सशक्तता हेतु कार्य करें। सर्वसम्मति से नवगठित कमेटी में अध्यक्ष अश्वनी सिंहदेव, उपाध्यक्ष श्रीधर सिंहदेव, मनोज सिंहदेव(दुगनी) सुमन कर धीर सामंत एवं विकास सिंहदेव, महासचिव नीलाम्बर सिंहदेव, संयुक्त सचिव अमित सिंह, सह सचिव व्रज मोहन सिंहदेव, राकेश सिंहदेव, गौतम सिंहदेव एवं विक्रम सिंहदेव तथा कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह चयनित किये गए। समाज के संरक्षक राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव द्वारा नवचयनित अध्यक्ष से कहा गया कि आज की बैठक में हमारे समाज के कई परिवार सदस्य अनुपस्थित हैं।

उनसे संपर्क कर दायित्वभार देते हुए कमेटी का पुनः विस्तार करें। पूर्व अध्यक्ष बबलू सिंहदेव ने भी नवगठित कमेटी के अध्यक्ष एवं टीम से कहा कि सुचारू रूप से संगठन चलाने में जहां भी आवश्यकता हो वे पूर्ववत सहयोग देते रहेंगे। नवगठित टीम द्वारा पैलेस समक्ष स्थित महाराजा आदित्य प्रताप सिंहदेव के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

Advertisements

You missed