Spread the love

सरायकेला -खरसावां (संजय मिश्रा) जिला बार एसोसिएशन सरायकेला जनरल इलेक्शन 2021-23 के तहत मंगलवार को प्राप्त उम्मीदवारों के नामांकन पत्र का स्कूटनी कार्य संपन्न कर लिया गया। इलेक्शन कमिटी के रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता जलेस कवि, मेंबर अधिवक्ता अजीत कुमार दास, अधिवक्ता राम गोविंद मिश्रा, अधिवक्ता प्रणव प्रताप सिंहदेव एवं अधिवक्ता पार्थसारथी दास ने नामांकन पत्रों का जांच करते हुए सभी 31 नामांकन पत्रों को सही पाया। बताया गया कि आगामी 4 अगस्त अपराहन 3:30 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। जिसके बाद फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। कोविड-19 गाइडलाइन और झारखंड बार काउंसिल के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आगामी 10 अगस्त को इलेक्शन कमिटी द्वारा स्वच्छ एवं सुचारु रूप से चुनाव संपन्न कराने की बात कही गई।
सही पाए गए नामांकन पत्र:-

Advertisements

अध्यक्ष पद के लिए- अधिवक्ता अल्ताफ हुसैन, अधिवक्ता कामाख्या प्रसाद दुबे, अधिवक्ता प्रभात कुमार एवं अधिवक्ता सुबोध चंद्र हाजरा।


उपाध्यक्ष पद के लिए- अधिवक्ता केदारनाथ अग्रवाल, अधिवक्ता लखींद्र नायक, अधिवक्ता ओम प्रकाश, अधिवक्ता शिव शंकर साहू एवं अधिवक्ता सुनील कुमार सिंहदेव।


महासचिव पद के लिए- अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, अधिवक्ता अशोक कुमार रथ एवं अधिवक्ता देवाशीष ज्योतिषी।


कोषाध्यक्ष पद के लिए- अधिवक्ता जवाहर लाल महतो, अधिवक्ता नायकी हेंब्रम, अधिवक्ता राजकुमार साहू एवं अधिवक्ता सुशील कुमार पोद्दार।


असिस्टेंट ट्रेजरर पद के लिए- अधिवक्ता अभिषेक कुमार एवं अधिवक्ता दुर्गाचरण जोंको।


ज्वाइंट सेक्रेट्री एडमिनिस्ट्रेशन पद के लिए- अधिवक्ता अंबिका चरण पाणी, अधिवक्ता भीम सिंह कुदादा, अधिवक्ता मनी रतन छेत्री एवं अधिवक्ता तपन कुमार मालाकार।


ज्वाइंट सेक्रेट्री लाइब्रेरी पद के लिए- अधिवक्ता निर्मल कुमार आचार्य।


एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर्स के लिए- अधिवक्ता भीम महतो, अधिवक्ता जयचंद कुंभकार, अधिवक्ता कुणाल रथ, अधिवक्ता लोकनाथ केसरी, अधिवक्ता प्रकाश ज्योतिषी, अधिवक्ता पुष्पा दास, अधिवक्ता रजत कुमार पटनायक एवं अधिवक्ता सरोज महाराणा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।