Spread the love

राजनगर: प्रखंड अंतर्गत छोटा कुनाबेड़ा गाँव के 5 अनाथ बच्चों की मदद के लिए सरना फिल्म निर्माता सह प्रखंड समन्वयक श्री सावन सोय के नेरतत्व मे आज तड़के सुबह-सुबह मुखिया रासमनी हांसदा ,रामचन्द्र देवगम रंजीत कुमार महतो छोटा कुनाबेड़ा गाँव पहुंचे साथ मे मुखिया जी ने एक माह का सुखा राशन देकर मदद किया |

Advertisements

2 दिन पहले ही उसकी मां का देहांत हो गया है और उसके पिताजी का भी एक साल पहले ही मृत्यु हो चुकी हैं सभी ग्रामीणों के साथ बैठक कर बच्चो के देखभाल की जिम्मेदारी पडोसियों को दिया गया |

अभी घर मे पटाश्याम मार्डी उम्र 17 वर्ग इंटर, राम मार्डी उम्र 15 वर्ग मैट्रिक, लखन मार्डी उम्र 15 वर्ग 9 ( राम लखन जुड़वाँ हैं) ,पिटो मार्डी उम्र 13 वर्ग 8 , मिना मार्डी उम्र 4 साल आंगनबाड़ी में अध्यनरत है सभी अभी 75 वर्षीय दादी खुदी मार्डी के साथ रहते हैं , सावन सोय ने पांचों बच्चों में से तीन बच्चो को स्पोंसरसिप के तहत 2000/- प्रति माह लाभ दिलाने , बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सूची, मां का मृत्यु प्रणाम पत्र बनवाने की बात कही | मुखिया रासमनी ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने तक मै आर्थिक सहयोग करती रहूंगी और कागजात से संबधित आवेदन पत्र जमा कर देंगे घर के सामने रहने | मौके पर सरना फिल्म निर्माता सह समाजसेवी सह प्रखंड समन्वयक सावन सोय, मुखिया रासमनी हांसदा , पंचायत सेवक लालमोहन हांसदा, अंचल कर्मचारी विधासागर टुडू , बी एफ टी रामचन्द्र देवगम ,ग्राम प्रधान रामराय मार्डी, गोपाल महतो, कैलाश प्रसाद महतो, रंजीत कुमार महतो,जोबा टुडु, शमशेर मुर्मु, इंदी तियु,संचिता मंडल, लखन मार्डी,वरूण मार्डी,भीम सोरेन,लाल लोहार, मनीषा हांसदा,दुलारी सोरेन,बबलू सोरेन एवं काफी संख्या में ग्रामीण थे |

Advertisements

You missed