Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) नगर पंचायत कार्यालय सरायकेला के तत्वाधान विभागीय निर्देशानुसार “स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके तहत श्रमदान कर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 स्थित कन्हाई पोखर की साफ सफाई की गई। बताया गया कि इसी प्रकार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी पोखरों को चिन्हित कर साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। रविवार को हुए सामूहिक सफाई अभियान में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक महेश जारिका, नगर प्रबंधक सुमित सुमन सहित सभी कार्यालय कर्मी एवं पीआईयू उपस्थित रहे।

Advertisements