Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) नगर पंचायत कार्यालय सरायकेला के तत्वाधान विभागीय निर्देशानुसार “स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके तहत श्रमदान कर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 स्थित कन्हाई पोखर की साफ सफाई की गई। बताया गया कि इसी प्रकार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी पोखरों को चिन्हित कर साफ सफाई सुनिश्चित की जाएगी। रविवार को हुए सामूहिक सफाई अभियान में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक महेश जारिका, नगर प्रबंधक सुमित सुमन सहित सभी कार्यालय कर्मी एवं पीआईयू उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
Chandil : झामुमो नेता सुकराम हेंब्रम ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान शहीद निर्मल महतो के ...
कुकडू प्रखण्ड के स्थानीय समस्याओ को नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम में शामिल करने का जिप उपाध्यक्ष ...
Seraikella News: स्नेक कैचर राजा बारिक ने बेहद जहरीले काले नाग को घर से रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाय...

