Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। जहां शुद्धता के साथ 108 महिलाओं ने खरकाई नदी से कलश में जल लेकर तकरीबन 15 किलोमीटर की पैदल कलश यात्रा करते हुए कदमडीहा स्थित मंदिर प्रांगण पहुंची।

Advertisements

जहां विधि विधान के साथ मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना की गई। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, उप मुखिया राजाराम महतो, भाजपा सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो, पूर्व मुखिया गुरुपद महतो, दुर्गा चरण महतो, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बन बिहारी महतो, जगन्नाथ महतो एवं सहदेव महतो सहित दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed