Spread the love

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा) आगामी 11 जुलाई को जागरूकता पूर्वक विश्व जनसंख्या दिवस मनाए जाने की तैयारी को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल संगोष्ठी की गई।

Advertisements

प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई उक्त प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी में सभी जिला के जिलाध्यक्ष सहित जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल रहे। गूगल वर्चुअल मीट को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव सह सरायकेला खरसावां जिला के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चैधरी ने कहां की बढ़ती हुई आबादी देश की प्रगति की बाधक है। जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणाम देश के संसाधनों पर भारी दबाव है। कोरोना संकटकाल में भारी संख्या में लोग संक्रमित हुए। ऑक्सीजन से लेकर बेड और दवा भी कम पड़ गई। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या यदि इसी तेजी से बढ़ती है तो देश का विकास प्रभावित हो रहा है। और अधिकतर देशवासी गरीबी के कुचक्र में फंसे हैं। भारत के नीति निर्माताओं ने बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए 70 के दशक में हम दो हमारे दो का नारा दिया था। और जनसंख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी अभियान भी चलाया गया था। जो ज्यादा सफलीभूत नहीं हुआ। प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड के 260 प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements

You missed