Advertisements

सरायकेला – खरसावां ( संजय मिश्रा) : जिला समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंगलवार को कोविड-19 सैंपल टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिले के अधिकारी, कर्मचारी व आगंतुक समेत 85 लोगो को आरएटी किट से सैंपल लेकर कोरोना जांच किया गया।
Advertisements


जिसमे सभी का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जिले के डीसी अरवा राजकमल ने कैंप का निरीक्षण कर सैंपल टेस्टिंग कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान डीसी ने अपना कोविड सैंपल टेस्ट कराया, जिसमें उनका रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। डीसी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला समाहरणालय परिसर में आने वाले सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं आमजनों का सैंपल टेस्ट करवाया जा रहा है।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : जिले के बच्चों ने राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के पहले दिन लहराया परचम...
सरायकेला - खरसावां : एनएफएस के 11 महीनों के बकाया कमीशन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर पीडीएस डीलरों ...
सरायकेला:वर्तमान विश्व प्रसिद्ध छऊ कला व कलाकारों की दुर्दशा का जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन, कलाकेंद्र...

