Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) स्वच्छ सरायकेला, स्वस्थ सरायकेला विचार के साथ सहकरा नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर सफाई सुपरवाइजर बबन सिंह की देखरेख में सफाईकर्मियों द्वारा हन्साहुड़ी मोहल्ले सहित पाटरासाई, मेन मार्केट, संजय चौक, गैरेज चौक में युद्ध स्तर पर साफ सफाई किया गया।
Advertisements


जिसमें उठाव किए गए गीले एवं सूखे कचड़े का सुरक्षित निपटारा किया गया। मौके पर सफाई पर्यवेक्षक द्वारा बताया गया कि कोरोना काल से लेकर वर्तमान तक बीमारियों से सुरक्षा को लेकर विशेष रुप से नगर पंचायत क्षेत्र की साफ सफाई की जा रही है। साथ ही लोगों को अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है।
Related posts:
कोरोना संकट काल में लॉकडाउन और कोरोना को लेकर बना रहे हैं पेंटिंग , भारतीय कलाकार संघ ने कोविड-19 को...
SARAIKELA NEWS : एनएमओपीएस का पेंशन चेतना यात्रा सह जिला अधिवेशन 13 को; तैयारियों को लेकर की गई बैठक...
डीएलएसए के तत्वावधान मंडल कारा सरायकेला में मासिक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोज...

