Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी इंद्रटांडी के प्रयास से इंद्रटांडी मोहल्ला स्थित दुर्गा मंडप में स्पेशल कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इंद्रटांडी मोहल्ला स्थित मां दुर्गा मंडप में आयोजित किए गए उक्त विशेष कैंप में कुल 170 लोगों का वैक्सीनेशन मेडिकल टीम द्वारा किया गया। जिसमें 170 लोगों को कोविशील्ड एवं 20 लोगों को कोवैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज का वैक्सीन दिया गया। इस अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी इंद्रटांडी के सानंद आचार्य उर्फ टीलू, शांतनु सतपति, जगबंधु आचार्य, शंभू आचार्य, शिबू पाणिग्राही, सरोज आचार्य एवं वासुदेव आचार्य ने मुख्य रूप से शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सानंद आचार्य ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर स्थानीय जनों का भारी उत्साह रहा। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने भी कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। और सफल आयोजन को लेकर कमेटी के प्रयास को सराहा।

Advertisements

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?