Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) क्षेत्र प्रसिद्ध राम बाबा आश्रम में आश्रम के व्यवस्थापक चैतन्य ब्रह्मचारी मृत्युंजय बाबा की देखरेख में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। मैथिली मानस मंडल गम्हरिया के तत्वाधान प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किए जा रहे उक्त दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ में वाचकों द्वारा रामायण के सभी प्रसंगों का मनोहारी वाचन किया जा रहा है। मौके पर मौजूद भक्त विमल सेकसरिया ने बताया कि विश्वकल्याण एवं सर्वशांति के मूल उद्देश्य से किए जा रहे उक्त अखंड रामायण पाठ का रविवार को मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन यज्ञ के साथ समापन किया जाएगा।
Advertisements

Related posts:
जमशेदपुर : बागबेड़ा में साफ सफाई जल्द कराने की मांग को लेकर विधायक संजीव सरदार को सौपा मांग पत्र...
सरायकेला : नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 89 में से 52 बच्चों में पाया गया नेत्र दोष, मिलेगा चश्मा....
चाकुलिया : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल से पुराना बाजार धर्मशाला में कृत्रिम अंग माप शिविर आयोज...

