Spread the love

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा)  क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वाधान में सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में कोविड गाइडलाइन के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जानकारी हो प्रति वर्ष जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा के साथ सात दिवसीय भव्य मेला का आयोजन होता है।

 

लेकिन पिछले दो वर्षो से कोरोना संकट को लेकर मंदिर में केवल प्रभु श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की जा रही है। यहां जन्माष्टमी पूजा अर्चना पुजारी पंडित रामनाथ होता द्वारा देव मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पूजा रात्रि सोमवार 9 बजे से शुरु हुई जो देर रात तक चली। मध्यरात्रि 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मंदिरो में घंटी बजने लगी और भक्त अपने आराध्य देव श्रीकृष्ण को पालकी में झुलाने लगे। इसके साथ ही मंदिरो में हाथी घोड़ा पालकी..जय कन्हैया लाल की,नंद के आनंद भय गूंजने लगी और सारा क्षेत्र भक्तिमय सा हो गया। इस दौरान भक्त श्रद्वालुओं ने भगवान कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर अपने तथा परिवार के सुख शांति समृद्धि की मंगलकामना की। मंगलवार सुबह कोविड गाइडलाइन के बीच पूजा अर्चना के पश्चात भक्त श्रद्वालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद शाम को आरती व विसर्जन कार्यक्रम के बाद भगवान के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इधर,सरायकेला जिला मुख्यालय,सीनी,कोलाबीरा व राजनगर में भी जन्माष्टी पूजा को लेकर मंदिरो में भक्तो की भीड़ रही। पूजा कार्यक्रम में गौड़ सेवा संघ के महासचिव पितोवास प्रधान,पूजा समिति के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान,कृष्ण कुमार प्रधान,शंभूनाथ प्रधान, नागेश्वर प्रधान,हेमसागर प्रधान,आशीष प्रधान,विष्णु प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,अंतर्यामी प्रधान,गोपीनाथ प्रधान,गुरुचरण प्रधान,आशुतोष प्रधान व विजय प्रधान समेत पूरे कमिटि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You missed