सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा) सरायाकेला प्रखंड अंतर्गत छोटा दावना पंचायत के कदमडीहा गांंव में जिला चाइल्डलाइन के तत्वाधान ओपेन हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बच्चों के बीच दौड़ , सुई -धागा, बिस्कुट रेस, निबंध प्रतियोगिता कराया गया। छोटा दावना पंचायत के उप मुखिया राजाराम महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुखिया राजाराम महतो ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को इस तरह प्रतियोगिता में शामिल करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना है। जिससे उनके जीवन शैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उच्च स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके। कार्यक्रम में चाइल्डलाइन के लक्ष्मी मुर्मू एवं रोमानी हांसदा उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements


