Spread the love

1 करोड़ की फिरौती को लेकर आटा मिल कारोबारी महेंद्र अग्रवाल का किया गया था अपहरण,

पुलिस ने सकुशल वापसी के साथ छह अपहरणकर्ता को भेजे गए जेल……..

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा)  जिला चर्चित रहे आदित्यपुर निवासी आटा मिल कारोबारी महेंद्र अग्रवाल और उनके कर्मचारी अश्विनी महतो के अपहरण के मामले का सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में अपहरण करने के छह आरोपियों मुड़िया निवासी 32 वर्षीय मिलन कुमार दास, डोमजुड़ी निवासी एक 30 वर्षीय राधा बलम कालिंदी, 42 वर्षीय कालिदान कालिंदी, 26 वर्षीय रोथो मांझी, मुड़िया निवासी 26 वर्षीय दयामेय कैवर्त एवं हातनादा निवासी 19 वर्षीय मनोज सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल सेट, 2 पर्स, तीन मोटरसाइकिल और एक बीआर16एम-6611 संख्या की वैगनआर कार बरामद की है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी है

घटना के पटाक्षेप के संबंध में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बीते 30 अगस्त को महेंद्र अग्रवाल की पत्नी सपना अग्रवाल की शिकायत पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 308/ 2021 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। जितने वादिनी सपना अग्रवाल द्वारा अपने पति महेंद्र अग्रवाल एवं उनके कर्मचारी अश्विनी महतो के अपहरण होने की शिकायत की गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि महेंद्र अग्रवाल और अश्विनी महतो का अपहरण फिरौती के लिए किया गया है। जिसने अपहरणकर्ताओं द्वारा एक करोड़ रुपए की मांग किया गया है। गठित टीम द्वारा सम्मिलित प्रयास करते हुए तकनीकी और मानवीय सहयोग से कांड्रा थाना अंतर्गत रायपुर गांव से अभियुक्त मिलन कुमार दास, राधा बलम कालिंदी, कालिदान कालिंदी, रोथो कालिंदी, दयामेय कैवर्त एवं मनोज सरदार को गिरफ्तार किया गया। और इनके पास से अपह्रत महेंद्र अग्रवाल एवं कर्मचारी अश्विनी महतो को बरामद किया गया।

 

अपहरण मुक्त हुए महेंद्र अग्रवाल और उनके कर्मचारी अश्विनी महतो

पकड़ाई अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि महेंद्र अग्रवाल और उसके कर्मचारी अश्विनी महतो को अपहरण कर पितुडीह सीनी क्षेत्र में ले जाया गया। फिर वहां से फिरौती का रकम का मांग किया गया। और जगह बदलते हुए कांड्रा थाना अंतर्गत गगड़ाबेड़ा के पास ले गए। वहां से भी जगह बदलते हुए कहीं और ले जाया जा रहा था कि इसी क्रम में पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। जिसके बाद छापामारी दल द्वारा अपहरण में उपयोग किए गए गाड़ी एवं विभिन्न सामग्री को बरामद करते हुए जप्त किया गया।

छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्णा मुरारी, कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार, सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार, चांडिल थाना प्रभारी शंभू शरण दास, सनोज कुमार चौधरी, ऋषभ आकाश साही, सागर लाल महथा, विश्वजीत कुमार, गौरव मिश्रा, आलोक रंजन चौधरी एवं सुमन सौरव सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

Advertisements

You missed