Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा)  श्री श्री मां पाउड़ी देवी ट्रस्ट के तत्वाधान सरायकेला स्थित राज पैलेस में शिक्षक दिवस यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ट्रस्ट के संरक्षक सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त समारोह में सरायकेला क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों में वर्ष 2021 के मैट्रिक परीक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं एवं नीट में सफल रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें नृपराज राजकीय +2 उच्च विद्यालय सरायकेला, कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सरायकेला, सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला, संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल सरायकेला एवं डीएवी बिष्टुपुर के सफल छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सरायकेला क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सुरेश चंद्र प्रधान, रंजीत सेनगुप्ता एवं निलांबर सिंहदेव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरीय अधिवक्ता गोलक पति, मनोज सिंहदेव, प्रदीप, जयराज दास, दिनेश सारंगी, निर्मला त्रिपाठी, लाल बहादुर सिंहदेव, तरुण सिंहदेव एवं सुमन धीर सामंत पप्पू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed