सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला के इंदटांडी स्थित विजडम क्लासेस में रविवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।
Advertisements

Advertisements

इसका शुभारंभ विजडम क्लासेस के संचालक शिक्षक संजय षाडंगी ने देश के दूसरे उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए किया। इस दौरान क्लासेस के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक से केक कटवाया और उन्हें उपहार भेंट कर उनका आर्शीर्वाद लिया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं व गुरुओ को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संजय षाडंगी ने डॉ राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर पढ़े और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी।
Related posts:

