Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) विधानसभा में नमाज के लिए कक्ष एलॉट करने का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में सरकार की मजहबी तुष्टीकरण नीति के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए विरोध जताया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने मौके पर अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार एक ओर देवघर के बाबाधाम मंदिर को बंद कर रखी है। और दूसरी ओर विधानसभा में नमाज पढ़ने के नाम पर कमरे का आवंटन कर अपनी तुष्टिकरण नीति का घिनौना प्रदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि सरकार के विधायक खुलेआम तालिबान के समर्थन में कसीदे पढ़ रहे हैं। और मिशनरियों को धर्मांतरण के लिए खुली छूट दे रखी गई है। धरने को जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, रमेश हांसदा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू ने संबोधित किया। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुजाहिद खान, जिला मंत्री मनोज तिवारी, रीता दुबे, अमित सिंहदेव, रामप्रकाश महतो, सुनील श्रीवास्तव एवं विद्यासागर दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने दी।

Advertisements

You missed