Advertisements

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा) : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के लकड़ाकोचा मोड़ पर कार एवं बाइक के बीच भिड़ंत में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। दुर्घटना में पुलिसकर्मी का बायां हाथ टूट गया है।
Advertisements

घटना दोपहर लगभग 1:30 की है। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी हिकीम हांसदा सोनुवा थाना में पदस्थापित हैं। मंगलवार को वह बीस दिनों की छुट्टी लेकर सोनुवा से अपने घर पूर्वी सिंहभूम बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के भंगारीशोल जा रहे थे। इसी दौरान राजनगर के लाकड़ा कोचा मोड़ विपरीत दिशा से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस जवान को एमजीएम रेफर कर दिया।
Related posts:
Saraikela : कॉलेज में एमए की सीट बढ़ाने को लेकर छात्र संघ ने कुलपति के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञाप...
जमशेदपुर : भारतीय सैन्यों के सौर्य पराक्रम और आपरेशन सिंदूर के सम्मान में नारी शक्ति ने सिन्दूर यात्...
सरायकेला : विधानसभा (कोल्हान प्रमंडल) आम आदमी पार्टी झारखंड सावित्री मार्डी की सभा में उमड़ी महिलाओं...

