Spread the love

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा)  बढ़ती बाजार मूल्य एवं महंगाई को रोकने, वस्तुओं के मूल्य निधार्रण नीति आवश्यक वस्तु अधिनियम को संसोधन करने समेत विभिन्न मांगो को लेकर अपने राष्टरव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisements

 

इससे पूर्व बेलगाम महंगाई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने समाहरणालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा महंगाई का प्रभाव समाज के सभी तबके पर पड़ रहा है। स्थिति इतनी विषम हो गई है कि आम नागरिकों के लिए दो वक्त की रोटी का प्रबंध मुश्किल हो रहा है। देश के लोग पहले से ही महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रहे है। बताया कि पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बार-बार की जा रही वृद्धि से आम आदमी दुखी है। इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह ने कहा पेट्रो पदार्थों के मूल्य में वृद्धि करने से सभी वस्तुएं के रेट बढ़ गए हैं। जो देश की जनता के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो रहा है। ऐलान किया कि आज के प्रदर्शनों के बाद भी अगर पेट्रोल के दामों में की गई बढोतरी वापिस नहीं ली और डीजल, रसोई गैस व मिट्टी के तेल के दामों में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को वापस नहीं गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। निजी क्षेत्रो में कार्यरत श्रमिको का वेतन बढा़कर महंगाई शतिपूर्त्ति की जाए। कोरोना महामारी के बाद लागातार मूल्य वृद्वि से देश की गरीब जनता को कुचले जा रहे है। बताया गया अधिकतम विक्रम मूल्य का निर्धारण कर अनिवार्य कानून बनाया जाए। पैट्रौलियम पदार्थो को जीएसटी में दायरे में लाया जाए। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह,जिला अध्यक्ष डीएन सिंह,जिला मंत्री केश्वर मिश्रा,आदित्यपुर औद्योगिक मजदूर संघ के अध्यक्ष चंद्रमा पांडे,मणिकांत झा,लक्ष्मण राय,प्रह्लाद मिश्रा,भरत प्रसाद सिंह,अजय कुमार,अश्विनी पांडे व कृष्णा मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed