Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड स्थित एक घर में लगभग 8 फीट लंबा एक अजगर सांप निकल आया। मोहल्ले में अजगर सांप निकलने की सूचना फैलते ही आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों में दहशत फैल गया।

Advertisements

वहीं क्षेत्र में अजगर सांप निकलने की सूचना मिलते ही सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद घर के सदस्यों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग एवं सांप पकड़ने वाले सरायकेला के राजा बारिक नामक एक व्यक्ति को दी गई। सूचना मिलते ही राजा सांप निकले हुए घर तुरंत पहुंचे। राजा के घर पहुंचने के बाद घर के सदस्यों एवं आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। काफी मशक्कत के बाद राजा द्वारा रेस्क्यू कर अजगर सांप को पकड़ा गया। जिसके बाद पकड़े गए अजगर सांप को जंगल में ले जाकर एक सुरक्षित जगह में छोड़ दिया गया। वहीं इधर घर के सभी सदस्यों एवं आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों ने राजा की काफी सराहना की और धन्यवाद भी दिया।

Advertisements

You missed