Advertisements
Spread the love

मृतक गोवर्धन का फाइल फोटो                                                              गंभीर रूप से घायल पत्नी सारथी

Advertisements

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा) जिले में सड़क दुर्घटना और सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले की संख्या छह पहुंच गई है।

सराइकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में खरसावां प्रखंड के उदालखाम निवासी 45 वर्षीय गोवर्धन लोहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक गोवर्धन की 40 वर्षीय पत्नी सारथी लोहार घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे घटना के बाद स्थानीय जनों के सहयोग से सड़क एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल सारथी लोहार को जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया।

दिन के तकरीबन 11:00 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक गोवर्धन की बड़ी बेटी सुमन लोहार जमशेदपुर में रहकर कोचिंग करती है। और रविवार को उसका मेडिकल एग्जाम था। जिसे लेकर बेटी को देखने और आवश्यक सामान पहुंचाने दोनों माता-पिता बाइक से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। तभी चेवरोलेट एंजॉय एलएफ वाहन संख्या जेएच-05 बीएफ- 6206 के विपरीत दिशा से आते हुए दोनों में सीधी टक्कर हो गई। जिसके बाद उक्त घटना घटी। बताया जा रहा है कि मृतक गोवर्धन टीबी विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर सामाजिक कार्यकर्ता कम्युनिटी वॉलिंटियर के तौर पर कार्य कर रहा था। परंतु 6 महीने पहले काम छोड़कर दूसरी जगह कार्य कर रहा था। जबकि घायल हुई उसकी पत्नी सारथी लोहार खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया के रूप में कार्य कर रही है।