Advertisements
Spread the love

हद कर दी आपने… अपने सिस्टम की ही बखिया उधेड़कर महफिल में औरों की तारीफ कर डाली

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा)  बीते दिनों राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव द्वारा दिए गए विवादित बयान का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने घोर निंदा की है। वित्त मंत्री द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल नहीं जैसे विवादित बयान पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने प्रेस बयान जारी कर कड़ी निंदा एवं भ्रत्सना करते हुए बयान का विरोध किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा है कि सरकार में मंत्री रहते हुए सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा निजी विद्यालयों को श्रेष्ठ बताने और उसका गुणगान करने संबंधी बयान देने से पहले मंत्री जी को सोचना चाहिए कि सरकारी विद्यालयों में अधिकांश अभिवंचित वर्ग एवं सुविधा विहीन परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।

उन्होंने कहा है कि मंत्री जी को यह भी बताना चाहिए कि :-

1 – शिक्षकों को पीडीएस दुकानों में ड्यूटी का आदेश किसने दिया? राशन कार्ड सत्यापन में किसके आदेश से सरकारी शिक्षकों को लगाया गया?

2- कोरोना काल में घर-घर चावल बांटने का आदेश किसने दिया? किसके आदेश पर सरकारी प्राथमिक शिक्षा में एनजीओ का हस्तक्षेप और उनके दिशा निर्देश पर विभिन्न शिक्षण कार्यक्रमों को लागू किया गया?

3- लंबे समय से बीएलओ कार्य में शिक्षकों को किसके आदेश पर लगाया गया? क्या निजी विद्यालयों के शिक्षकों से उक्त सभी कार्य करवाया जाता है?

4-  निजी विद्यालयों के छात्र और उनके अभिभावकों तथा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र एवं उनके अभिभावकों के बीच गहरे सामाजिक फैसले की क्या मंत्री जी को जानकारी नहीं है।

5- निजी विद्यालयों के अधिकांश छात्रों के पास ऑनलाइन क्लासेज करने के लिए मोबाइल उपलब्ध है। जिसमें अभिभावकों का सहयोग भी प्राप्त है। परंतु क्या सरकारी विद्यालय के अधिकांश छात्रों को ऑनलाइन क्लास करने के लिए मोबाइल उपलब्ध है?

ऐसी परिस्थिति में सरकारी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को संभव करने पर मंत्री जी को गंभीर विचार करने की जरूरत है। लंबे समय से राज्य के सरकारी शिक्षकों और शिक्षक संघों की लगातार मांग रही है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णत: मुक्त किया जाए। इस संबंध में अब तक सरकार के द्वारा ठोस निर्णय क्यों नहीं लिया गया? उन्होंने मंत्री जी से अनुरोध किया है कि केवल शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर दें। और शिक्षकों का पूरा समय केवल शिक्षण कार्य के लिए सुनिश्चित करा दे तो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के मामले में निजी विद्यालय सरकारी विद्यालयों के सामने कभी टिक नहीं पाएंगे। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की योग्यता और प्रतिभा में कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल सरकार के दृढ़ इच्छाशक्ति की।

सरकारी स्कूलों के प्रति वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के गैर जिम्मेदाराना और एकपक्षीय बयान के विरोध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आगामी 14 सितंबर को राज्यव्यापी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किए जाने की जानकारी उन्होंने दी है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?