Advertisements
Spread the love

सरायकेला : राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में सरायकेला प्रखंड के मवि मुरुप परिसर में द्विदिवसीय महिला श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

 

बोर्ड के वरीय शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति में विकास कर हम एक खुशहाल समाज तथा नए भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने ई श्रम पोर्टल की जानकारी देते हुए कहा 18 से 59 वर्ष के कृषि श्रमिक,दैनिक ठेका श्रमिक,अप्रवासी,घरेलू तथा निर्माण कार्य में लगे मजदूर अपना निबन्धन निःशुल्क कर सकते हैं। निबन्धन हो जाने पर उन्हें 12 डिजिट का एक यूनिवर्सल एकाउंट नम्बर प्रदान किया जाता है। जिसके आधार पर श्रमिको को योजनाओं का लाभ दिया जाना है। प्रशिक्षण में उपस्थित श्री झारखंड सीमेंट प्लांट के सीएसआर प्रबंधक बीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण की वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा की कमी के कारण महिलाएं सरकार द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ से वंचित हैं। बोर्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यन्त उपयोगी साबित हो सकता है। मौके पर श्री सीमेंट के यशवंत कुमार,स्कूल के प्रध्यानापक श्रीकांत किस्कू,मुरुप पंचायत की पूर्व मुखिया लक्ष्मी देवी व कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने श्रमिको को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास प्रमाणिक,धर्मेन्द्र प्रधान,सेमल प्रामाणिक,तृप्ति प्रमाणिक,कल्पना होता,रीना महतो,तारा महतो,शांति बेरा व मीरावती महतो समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?