Advertisements
Spread the love

सरायकेला। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत किए गए सोमवार के भारत बंद का सरायकेला में मिलाजुला असर रहा। सुबह के समय सरायकेला का मुख्य बाजार क्षेत्र स्वत: बंद रहा। ऐसा देखा गया कि बाजार क्षेत्र के दुकानदार संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में अपने-अपने दुकानों को बंद रखें।

Advertisements

हालांकि इसे लेकर किसानों के मामले में भारत बंद का समर्थन कर रहे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू और झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सानंद आचार्य उर्फ टुलू अपने समर्थकों के साथ दिन के प्रथम पाली में भ्रमणशील देखे गए। और इस दौरान सरायकेला पुलिस भी विभिन्न चौक चौराहों पर मुस्तैद रही। और गस्ती का दौर पूरे दिन जारी रहा। परंतु दोपहर के बाद से मुख्य बाजार क्षेत्र के दुकाने धीरे धीरे स्वत: खोल दी गई। और शाम तक आम दिनों की भांति बाजार क्षेत्र में लोगों की गहमागहमी रही। पूरे दिन वाहनों का परिचालन भी सामान्य रूप से देखा गया। साथ ही आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बंद से अलग रखा गया। और नागरिक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रही। स्कूल, कॉलेज और कार्यालय भी सामान्य रूप से संचालित किए गए।

You missed