Spread the love

सर्वप्रथम प्रदेश महासचिव सह जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और अन्य अतिथि गणों के द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया एवं वंदे मातरम के गायन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के महिला विंग की जिलाध्यक्ष सूर्या देवी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जिला संरक्षक चामी मुर्मू जिला महामंत्री रूपा पति आमंत्रित अतिथि निर्मला कुमारी वह अन्य अतिथि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Advertisements

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारत माता के चित्र पर के पास सभी कार्यकर्ताओं ने बैठकर एक स्वर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से देश में जनसंख्या समाधान अधिनियम लागू करने की आवाज बुलंद किया। जिसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर मातृ शक्तियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विभाग प्रमुख प्रदेश सचिव मनोज कुमार चौधरी, चामी मुर्मू, पिंकी मोदक, रुपा पती, सूर्या देवी, निर्मला कुमारी आदि ने संबोधित किया। तदोपरांत सामने मैदान में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम का एक ही सार है देश में अविलंब जनसंख्या समाधान अधिनियम लागू किया जाए। आने वाले समय में भारत को गृहयुद्ध से बचाना है तो यह रास्ता अख्तियार करना होगा क्योंकि प्रकृति के द्वारा प्रदत संसाधन सीमित है और उपयोगकर्ता अधिक, इसीलिए भुखमरी, बेरोजगारी, गृहयुद्ध से भारत को बचाने के लिए कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है,आगे उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।जिस प्रकार से पेड़ों को काटा जा रहा है,जंगल समाप्त हो रहे हैं आवश्यकता है अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का।लोग कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं।

Advertisements

You missed