Spread the love

सरायकेला : सदर अस्पताल के लेबर रूम तथा ओटी के गुणात्मक सुधार के लिए लक्ष्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उक्त अवार्ड प्रदान किया। जिसे जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार,अस्पताल प्रबंधक संजीत राय व डीपीएम निर्मल दास ने प्राप्त किया। इस अवार्ड के साथ सदर अस्पताल को पांच लाख का प्रोत्साहन राशि मिलेगा जिसे सदर अस्पताल के लेबर रुम व ओटी में गुणवत्ता सुधार का काम किया जाएगा। सिविल सर्जन ने उक्त अवार्ड के लिए सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्टॉफ को धन्यवाद दिया है। बताया सदर अस्पताल के सभी स्टाफ के द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है और उम्मीद है की इस बार सदर अस्पताल सरायकेला को कायाकल्प अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

You missed