Spread the love

झारखंड भाषा मंच के द्वारा स्वस्थ

मंत्री का पुतला फूकने का कार्यक्रम

क्यूआरटी टीम ने रोका…

जमशेदपुर DEEP : झारखंड भाषा संरक्षण मंच के पुतला दहन कार्यक्रम को बागबेड़ा थाना एवं क्यूआरटी टीम ने पहुँच कर रोक दिया जिसके कारण पुलिस और झारखंड भाषा संरक्षण मंच के सदस्यों में तीखी नोक झोंक हो गई जहाँ एक ओर झारखंड भाषा संरक्षण मंच के सदस्य मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकनेपर अमादा थे वहीं दूसरी ओर पुलिस रोकने पर लगी थी।

Advertisements
Advertisements

मंच के अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने 1932 के सर्वे को स्थानीयता का आधार बना दिया है।उससे कोल्हान प्रमंडल के लाखों लोग अपने ही राज्य में रिफ्यूजी हो जाएंगे।प्रसाशन ने लोकतंत्र के आवाज को दबाने का प्रयास किया है।इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय,रंजीत झा, विकास सिंह, विनोद साह, राहुल कुमार, अभिषेक तिवारी, कौशिक मिश्रा, बिट्टू तिवारी, दुर्गेश तिवारी, शुभम झा, सूरज ओझा, कमलेश यादव, गोलू आजाद नारायण शुक्ला, रंजीत झा, दर्शन ,शशि कुमार, अभिनव कुमार ,सुशांत सिंह, टिक्की मुखी एवं अन्य लोग रहे उपस्थित।

You missed