Spread the love

सरायकेला। जिला एथलेटिक्स संघ की वार्षिक आम बैठक सह चुनाव प्रक्रिया 2021-25 का आयोजन आदित्यपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित रहे। जिसमें झारखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से बतौर पर्यवेक्षक पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक संघ के सचिव अजय नायक मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से जिला एथलेटिक्स संघ सरायकेला खरसावां के नए कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गम्हरिया में आगामी 23 एवं 24 अक्टूबर को किया जाएगा। कमेटी के सदस्य के अलावा बैठक में रवि कुमार एवं सोनू राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिला एथलेटिक्स संघ की नई कार्यकारिणी  :-

अमित खंडेलवाल अध्यक्ष, गणेश चंद्र महतो, सुदाम मार्डी एवं नित्यानंद महतो उपाध्यक्ष, सिकंदर महतो सचिव, राजेश कुमार एवं करमु मंडल सहायक सचिव, एन मुरली मोहन, कुजरी गागराई, चंदन कुमार, लक्ष्मण महतो, तरुण कुमार एवं गुरुवारी सोय संयुक्त सचिव, विष्णु नारायण सिंह कोषाध्यक्ष, गौतम कुमार महतो, सुजीत कुमार, प्रमोद महाली, जगदीश टूडू, नीरज शुक्ला, बेबी महतो, सोमवारी महतो, बबलू महाली एवं एस पालीत कमेटी सक्रिय सदस्य, गणेश चंद्र महतो एवं करमु मंडल को खिलाड़ी चयन कमेटी का क्रमश: चेयरमैन एवं संयोजक, विष्णु नारायण सिंह एवं एन मुरली मोहन को टेक्निकल कमेटी का क्रमश: चेयरमैन एवं संयोजन तथा आयु सत्यापन कमिटी के लिए गुरुवारी सोय को चेयरमैन, चंदन कुमार को संयोजक एवं गौतम महतो तथा सुजीत कुमार को सहसंयोजक बनाया गया।

Advertisements

You missed