Advertisements


सरायकेला। मारवाड़ी समाज सरायकेला के तत्वाधान आगामी 7 अक्टूबर को मनाई जाने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर रविवार को अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मारवाड़ी महिला समिति के विशेष योगदान से आयोजित किए गए उक्त प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के महापुरुष अग्रसेन जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर किया गया।
Advertisements

इस अवसर पर बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, फायर कुकिंग गेम, ड्राइंग प्रतियोगिता जैसे गेम कराए गए। इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता, रामायण प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम किए गए। जिसमें तकरीबन 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बताया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आगामी 7 अक्टूबर को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा रेखा सेकसरिया, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, वार्ड पार्षद विकास चौधरी, समाजसेवी अरुण सेक्सरिया, विमल चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित चौधरी, सचिव विकास अग्रवाल सहित मारवाड़ी महिला समिति की टीम शामिल रही। मारवाड़ी महिला समिति की टीम की विशेष सक्रियता से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
Related posts:
सरायकेला बाऊड़ा रथयात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दरबार में मत्था ...
Saraikela News : कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र बारूहातु में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार...
SARAIKELA NEWS : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत लाभुकों तक पहुंच रही जनउपयोगी यो...

