Advertisements

सरायकेला। सरायकेला के गेस्ट हाउस कॉलोनी में प्रवेश के लिए संपर्क सड़क बरसों से जर्जर बना हुआ था। जिससे आवागमन के लिए लोगों को विशेषकर बारिश के दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
Advertisements

इसे देखते हुए मंगलवार से गिट्टी एवं कंक्रीट बिछाकर उक्त पहुंच पथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर सरायकेला थाने के टाइगर मोबाइल राकेश कुमार एवं राजेंद्र नाथ किस्कू मोके पर मौजूद रहे। सड़क मरम्मति कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों में खुशी भी देखने को मिली।

