Spread the love

सरायकेला। जिला वन प्रमंडल विभाग द्वारा मनाए जा रहे वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला क्षेत्र अंतर्गत नृपराज राज्य + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला, बालक मध्य विद्यालय सरायकेला, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पोड़ाडीह एवं अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय विद्यालय संजय में स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता के लिए मानव जीवन में प्रकृति की महत्ता विषय पर स्कूली बच्चों द्वारा निबंध लिखे गए।

इसी प्रकार वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर सरायकेला रेंज के प्रभारी फॉरेस्टर सुनील कुमार महतो एवं प्रभारी फॉरेस्टर शुभम पंडा ने विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए प्रतियोगिता संचालन का हाल जाना। बताया गया कि वन प्रमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र छात्राओं को वन विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…