Advertisements

सरायकेला शहरी क्षेत्र में आज 2 घंटे के लिए बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
सरायकेला। शहरी क्षेत्र सरायकेला में लाइन मरम्मति के लिए गुरुवार को पूर्वाहन 8:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार सिंह ने देते हुए कहा कि सरायकेला नगर क्षेत्र के अंतर्गत शहरी फीडर का लाइन मरम्मति की जाएगी। जिसके कारण 2 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इससे होने वाली असुविधा के लिए विद्युत उपभोक्ताओं से खेद जताया है।

