Advertisements

जहां शाम तक हराभरा मैदान था और वर्षों से वहां खेलकूद आदि का आयोजन होता था। वहीं बुधवार की सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो मैदान को खेत में तब्दील देख भौंचक रह गए। यह मामला गम्हरिया वन क्षेत्र का है।
खेलकूद के लिए मशहूर वन भूमि पर अवस्थित दो पेड़ नामक मैदान को असामाजिक तत्वों ने जेसीबी से तहस नहस कर दिया। सुबह जब लोग मैदान गए तो उसे खेत के स्वरूप में तब्दील देख जन प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। इससे युवाओं में आक्रोश आक्रोश भड़क उठा है। पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह जे नेतृत्व में मैदान के सामने जमकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि गम्हरिया अंचल के अंतर्गत एनकेएस मैदान के नीचे वन भूमि के बीच दो पेड़ के नाम से मशहूर मैदान है।
इस मैदान में युवा खेलने और फौज की तैयारी के लिए दौड़ते हैं और प्रत्येक वर्ष अनेकों युवा विभिन्न सैनिक प्रकोष्ठ में भर्ती होकर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। सुबह दिनचर्या के अनुसार युवा मैदान में गए तो जेसीबी से खुदाई देख आश्चर्यचकित हो गए। कहा कि, फौज की तैयारी करने वाले युवा के लिए यह एक बहुत बड़ी दुर्घटना है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पूरे छोटा गम्हरिया और जगन्नाथपुर क्षेत्र में कहीं भी खेलने या फौज की तैयारी करने के लिए एक भी मैदान नहीं है। एक मैदान नवयुवक कल्याण समिति (एनकेएस मैदान) है, परंतु खेलने योग्य नहीं है। इस मैदान की सुदृढ़ीकरण और चहारदीवारी की आवश्यकता है। इस मामले की सूचना डीसी समेत वन विभाग के अधिकारियों को देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गयी है। वही विभागीय कार्रवाई हेतु फॉरेस्टर डी एन टुडू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त स्थल का जायजा लिया ।
Related posts:
SARIKELA NEWS : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने क्ले आर्ट के तहत जाना झारखंड की संस्कृ...
Chandil सविता महतो की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस समन्वय समिति की एक बैठक आयोजित,जीविकोपार्जन योजनाओं...
गूंज विकास उत्सव के तीसरे दिन सोमवार को गांवों में जरूरतमंदों के बीच गूंज के कार्यकर्ताओं द्वारा कम्...

