Spread the love

भाजपा नेता विजय महतो समर्थको के साथ बाइक रैली कर पहुंचे टाउन हॉल,विधायक ने माला पहनाकर किया स्वागत

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के भाजपा के कद्दावर नेता सह गम्हरिया प्रखंड बीस सूत्री समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय महतो अपने सैकड़ो समर्थको के साथ रविवार को झामुमो में शामिल हुए। सरायकेला के स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित झामुमो कार्यकर्त्ता सम्मेलन में खरसावां विधायक दशरथ गागराई व पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने विजय महतो का झामुमो में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। विधायक दशरथ गागराई ने कहा विजय महतो के पार्टी में आने से संगठन मजबूत होगा। इससे पूर्व विजय महतो अपने सैकड़ो समर्थको के साथ गम्हरिया के कालियाडुंगरी से बाइक रैली के माध्यम से सरायकेला पहुंचे। इसके बाद सरायकेला में अनुमंडल चौक से संजय चौक,कालूराम चौक होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर विजय महतो समर्थको के साथ टाउन हॉल पहुंचे। इस दौरान झामुमो पार्टी,खरसावां विधायक व विजय महतो के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गयी। मौके पर सैकड़ो समर्थक व पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…