Advertisements
Spread the love

सरायकेला। जिले में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में रविवार को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेलाई के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दिन के तकरीबन 11:00 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गेंडेसाई गांव का युवक मनोज गोप अपनी मुंह बोली बुआ देवी जोजो को बाइक से लेकर मनोज कोरोना वैक्सीन लेने के लिए चालियामा उप स्वास्थ्य केंद्र बाइक से जा रहा था।

Advertisements

 

इसी क्रम में तेलाई के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए झाड़ियों में जा घुसी। घटना में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बुरी तरह से घायल मनोज को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक महिला देवी जोजो गुटका पंचायत के रंगामटिया की रहने वाली थी। जो केसरगढ़िया क्लस्टर में सहिया साथी के रूप में कार्य कर रही थी। घटना की सूचना के साथ मौके पर पहुंची राजनगर पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

You missed