माता वैष्णों देवी मंदिर में बसंती नवरात्रा आज से प्रारंभ…
रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार) पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर परिसर में बसंती नवरात्रा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को कलश स्थापना के बाद नवरात्र पूजन से होगा। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने महेश मारवाह ने कहा कि नवरात्र पूजन 22 मार्च से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। पूजन में मुख्य यजमान संजीव चड्डा व उनकी पत्नी अंजू चड्डा होंगे। आगामी 28 मार्च को मंदिर परिसर में महिला मंडली द्वारा माता की चौकी, 29 मार्च को हवन, कंजक पूजन एवं 30 मार्च को सुबह 8 बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
Advertisements

Advertisements


